Home चित्रकूट विशेष बाढ़ से क्षतिग्रस्त श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को लेकर अर्चना नितिन उपाध्याय...

बाढ़ से क्षतिग्रस्त श्मशान घाट की व्यवस्थाओं को लेकर अर्चना नितिन उपाध्याय ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

0

चित्रकूट। बीते दिनों आई तेज बाढ़ की आपदा ने जनपद के कई इलाकों को प्रभावित किया है। इसका असर मंदाकिनी पुल पर स्थित श्मशान घाट की व्यवस्थाओं पर भी पड़ा है। बाढ़ के चलते घाट परिसर में लगा टीन शेड जर्जर हो गया है, जिससे बारिश के दौरान अंतिम संस्कार के लिए पहुंचने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

श्मशान घाट की बदहाल व्यवस्थाओं और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी अर्चना नितिन उपाध्याय ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर घाट का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान टीन शेड के अलावा पेयजल, बैठने की व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्मशान घाट तक पहुंचने वाले मार्ग से जुड़ी समस्याएं भी सामने आईं। अर्चना नितिन उपाध्याय ने इन समस्याओं के समाधान को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी पुलकित गर्ग से मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बाढ़ से क्षतिग्रस्त टीन शेड का स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यकतानुसार मजबूत एवं स्थायी शेड का निर्माण कराने की मांग की गई है, ताकि बारिश और अन्य मौसम में अंतिम संस्कार के दौरान लोगों को परेशानी न हो। इसके साथ ही श्मशान घाट के समग्र पुनर्विकास और सौंदर्यीकरण की मांग भी रखी गई है।

ज्ञापन के माध्यम से घाट परिसर में बेहतर फर्श, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, हरित क्षेत्र और स्वच्छता सहित अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएं विकसित कराने का अनुरोध किया गया। वहीं, स्वच्छ पेयजल की स्थायी व्यवस्था कराने तथा अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले लोगों के लिए पर्याप्त बैठने की व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग भी की

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version