Home चित्रकूट विशेष मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, रामघाट पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

मंदाकिनी नदी का जलस्तर बढ़ा, रामघाट पर पुलिस-प्रशासन अलर्ट

0

चित्रकूट। जनपद में लगातार हो रही बारिश के बीच मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से पुलिस और प्रशासन अलर्ट मोड पर है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह ने रामघाट पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

बताया गया कि मंदाकिनी नदी का जलस्तर डेंजर लेवल 126.500 मीटर से ऊपर पहुंच गया है। पिछले तीन से चार घंटों में जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि वर्तमान में जलस्तर बढ़ने की गति में कुछ कमी आई है। प्रशासन द्वारा नदी के जलस्तर और संभावित बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

रामघाट पर PAC बल को मोटर बोट के साथ तैनात किया गया है। पुलिसकर्मी घाटों और नदी के आसपास लगातार भ्रमण कर रहे हैं तथा लाउडस्पीकर के माध्यम से लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षा संबंधी सावधानियों का पालन करने की अपील की जा रही है।

जलस्तर बढ़ने के कारण मंदाकिनी नदी के घाटों पर स्थित कुछ दुकानदारों ने अपनी दुकानें खाली कर दी हैं, जबकि अन्य दुकानदार भी अपना सामान सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने घाट क्षेत्र में मौजूद दुकानदारों और आम लोगों से नदी एवं घाटों के आसपास अनावश्यक रूप से न जाने तथा अपने सामान को सुरक्षित स्थान पर रखने की अपील की है।

ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिस बल की ड्यूटी लगाकर जलस्तर और संभावित बाढ़ प्रभावित इलाकों की निगरानी की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और संबंधित पुलिस बल को अलर्ट रखा गया है।

लगातार बारिश और मंदाकिनी नद�

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version