Home चित्रकूट विशेष समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने एक बार...

समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने एक बार फिर मानवीय पहल

0

चित्रकूट। समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने एक बार फिर मानवीय पहल करते हुए जिला अस्पताल पहुंचकर प्रसूता वार्ड में भर्ती महिलाओं का हालचाल जाना और उन्हें फल व पौष्टिक आहार वितरित किया। इस दौरान उन्होंने प्रसूता महिलाओं को अस्पताल में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में भी जानकारी ली।

अर्चना नितिन उपाध्याय ने कहा कि इन दिनों बारिश का मौसम चल रहा है और ऐसे मौसम में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। इसी को देखते हुए उन्होंने जिला अस्पताल के प्रसूता वार्ड का निरीक्षण कर वहां भर्ती महिलाओं और उनके नवजात बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा उनके बीच फल और पौष्टिक आहार का वितरण किया।

निरीक्षण के दौरान प्रसूता वार्ड में साफ-सफाई को लेकर कुछ कमियां भी नजर आईं। वार्ड के कुछ बेड पर बिछाई गई चादरें गंदी दिखाई दीं। वहीं, बारिश के मौसम में जच्चा-बच्चा को संक्रमण से बचाने के लिए आवश्यक साफ-सफाई और सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को लेकर भी सवाल उठे।

समाजसेविका ने कहा कि अस्पताल में भर्ती प्रसूता महिलाओं और नवजात बच्चों की सुरक्षा के लिए स्वच्छता व्यवस्था बेहतर होना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि इन समस्याओं को लेकर वह मुख्य चिकित्सा अधिकारी से मुलाकात कर उन्हें स्थिति से अवगत कराएंगी और व्यवस्थाओं में सुधार की मांग करेंगी।

वहीं, कुछ लोगों ने प्रसव कराने के नाम पर कथित रूप से अवैध वसूली किए जाने के आरोप भी लगाए हैं। अर्चना नितिन उपाध्याय ने कहा कि इन आरोपों की संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो नियमानुसार कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल में आने वाली प्रसूता महिलाओं और उनके परिजनों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्वच्छ और सुरक्षित �

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version