चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को चौकी की स्थापना के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भूमि की स्थिति सहित अन्य जरूरी पहलुओं का भी निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह थाना भरतकूप परिसर पहुंचे, जहां उन्होंने वृक्षारोपण किया। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जोर देते हुए पुलिस परिसरों एवं आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण बेहद जरूरी है। अधिक से अधिक पौधे लगाए जाने के साथ ही उनकी देखभाल और संरक्षण भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए, ताकि स्वच्छ एवं हरा-भरा वातावरण कायम रखा जा सके।





