होमचित्रकूट विशेषआजादी के बाद पहली बार रोशन होगा कोल्हुआमाफी गांव, अर्चना नितिन उपाध्याय...

आजादी के बाद पहली बार रोशन होगा कोल्हुआमाफी गांव, अर्चना नितिन उपाध्याय की पहल लाई रंग; दीपावली से पहले बिजली मिलने की उम्मीद

चित्रकूट। देश को आजाद हुए दशकों बीत चुके हैं और आधुनिक भारत डिजिटल क्रांति के दौर से गुजर रहा है, लेकिन चित्रकूट की कर्वी तहसील के कोल्हुआमाफी गांव के ग्रामीण अब तक बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित बताए जा रहे हैं। शाम होते ही गांव में अंधेरा छा जाता है, जिससे बच्चों की पढ़ाई से लेकर ग्रामीणों के रोजमर्रा के कामकाज तक प्रभावित होते हैं। हालांकि, अब ग्रामीणों के लंबे इंतजार के खत्म होने की उम्मीद जगी है। समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय के लगातार प्रयासों के बाद विद्युत विभाग ने दीपावली से पहले गांव में बिजली पहुंचाने की उम्मीद जताई है।

कोल्हुआमाफी गांव में विद्युत लाइन पहुंचाने की मांग को लेकर समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय पिछले करीब पांच महीनों से प्रयास कर रही हैं। उन्होंने गांव पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और उन्हें बिजली की सुविधा दिलाने के लिए संबंधित अधिकारियों तक उनकी आवाज पहुंचाई। इस दौरान उन्होंने जिलाधिकारी से लेकर विद्युत विभाग के अधिकारियों तक लगातार संपर्क कर गांव में बिजली पहुंचाने की मांग उठाई।

मामला जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के संज्ञान में आने के बाद उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद विद्युत विभाग, राजस्व विभाग और वन विभाग की संयुक्त टीम ने गांव पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण का उद्देश्य विद्युत लाइन बिछाने में आने वाली संभावित बाधाओं का पता लगाकर उनका समाधान निकालना था।

Bhoopendra Traipathi
Bhoopendra Traipathihttp://www.sarasbhavna.com
भूपेंद्र त्रिपाठी सरस भावना अखबार के वरिष्ठ पत्रकार है। पत्रकारिता में इसनका १० वर्षो का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular