Home चित्रकूट विशेष शिवरामपुर–पहाड़ी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण

शिवरामपुर–पहाड़ी मार्ग के चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण

0

चित्रकूट। दिनांक 20 अगस्त 2026 को जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक के साथ शिवरामपुर से पहाड़ी तक प्रस्तावित सड़क चौड़ीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान सड़क की वर्तमान स्थिति, प्रस्तावित निर्माण कार्य तथा यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न पहलुओं का जायजा लिया गया।

लगभग 80.92 करोड़ रुपये की लागत से प्रस्तावित इस परियोजना के तहत करीब 19.50 किलोमीटर लंबे मार्ग को वर्तमान 3 से 3.5 मीटर चौड़ाई से बढ़ाकर 7 मीटर किया जाएगा। दोनों ओर पटरी सहित सड़क की कुल चौड़ाई लगभग 10 मीटर होगी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सड़क चौड़ीकरण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया।

सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में आवागमन अधिक सुगम और सुरक्षित होने की उम्मीद है। इसके साथ ही बेहतर यातायात व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं में कमी तथा स्थानीय आर्थिक एवं व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version