चित्रकूट -निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं के आवागमन के लिए निर्धारित मार्गों, भीड़ नियंत्रण, बैरिकेडिंग, पार्किंग व्यवस्था, यातायात संचालन और सुरक्षा ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
एसपी ने घाटों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं को नदी के गहरे पानी में जाने से रोका जाए और घाटों पर लगातार निगरानी रखी जाए। नौका विहार के दौरान सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन कराने के निर्देश दिए गए। नाविकों को निर्देशित किया गया कि नाव में बैठाने से पहले प्रत्येक श्रद्धालु को लाइफ जैकेट पहनाई जाए और निर्धारित क्षमता से अधिक लोगों को नाव में न बैठाया जाए।
पुलिस अधीक्षक ने मेला क्षेत्र में मौजूद दुकानदारों और श्रद्धालुओं से भी बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
इसके साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और भीड़ के दबाव को देखते हुए प्रभावी यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने को कहा गया। एसपी ने किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस बल को सतर्क रहने के निर्देश दिए।
पुलिस प्रशासन द्वारा सर्वपितृ अमावस्या मेले के दौरान श्रद्धालुओं �





