चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक यातायात हरिराम यादव के मार्गदर्शन में यातायात पुलिस द्वारा जनसेवा का सराहनीय कार्य किया गया।
आज दिनांक 10.06.2026 चकरेही चौराहा, थाना कोतवाली कर्वी क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात आरक्षी कमलेश विश्वकर्मा ने देखा कि एक बुजुर्ग व्यक्ति अत्यधिक गर्मी के कारण अचानक सड़क पर गिर पड़े। स्थिति को देखते हुए आरक्षी द्वारा तत्काल उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाकर छाया में बैठाया गया तथा ओआरएस का घोल तैयार कर पिलाया गया।
कुछ समय पश्चात बुजुर्ग की तबीयत में सुधार हुआ और उन्हें काफी राहत मिली। पूछताछ करने पर बुजुर्ग ने अपना नाम रामहित निवासी ग्राम भंभौर, थाना राजापुर, जनपद चित्रकूट बताया।
इस सराहनीय कार्य के लिए स्थानीय लोगों द्वारा यातायात पुलिस चित्रकूट की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई ।
ट्रैफिक सिपाही ने गर्मी के कारण अचानक गिर पड़े बुजुर्ग को छाया में बैठाकर ओआरएस का घोल पिलाया
RELATED ARTICLES





