गुरूवार, जून 25, 2026
होमचित्रकूट विशेषपुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा नव सृजित पुलिस चौकी भरतकूप मन्दिर, थाना भरतकूप...

पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा नव सृजित पुलिस चौकी भरतकूप मन्दिर, थाना भरतकूप का किया उद्घाटन

चित्रकूट- जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकांत राय की उपस्थिति में नव सृजित पुलिस चौकी भरतकूप मन्दिर थाना भरतकूप का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर एवं परिसर का निरीक्षण कर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित भवन,कार्यालय कक्ष,अभिलेख कक्ष,आगन्तुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि नव सृजित पुलिस चौकी भरतकूप मन्दिर के संचालन से दूर दराज से आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित पर्यटन, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को त्वरित एवं सुलभ पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेन्द्र प्रताप सिंह,प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव,पीआरओ पंकज तिवारी, नवीन चौकी प्रभारी उ0नि0 श्री बलवंत यादव सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bhoopendra Traipathi
Bhoopendra Traipathihttp://www.sarasbhavna.com
भूपेंद्र त्रिपाठी सरस भावना अखबार के वरिष्ठ पत्रकार है। पत्रकारिता में इसनका १० वर्षो का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular