Home चित्रकूट विशेष प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा (टी.जी.टी.) में सेंधमारी की कोशिश करने वाले 02 अभियुक्त...

प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा (टी.जी.टी.) में सेंधमारी की कोशिश करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार

0

चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद में आयोजित टी.जी.टी. परीक्षा केन्द्रों में सुरक्षार्थ पुलिस एवं संबंधित जांच एजेंसी द्वारा टी.जी.टी. परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता पूर्ण सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत प्रयाप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटी लगायी गयी थी। टी.जी.टी. परीक्षा में अवैध तरीके से सेंधमारी कर परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करने वाले 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया
1.दिलीप कुमार पुत्र सूरज भान सिंह निवासी महिचा मंदिर पोस्ट खाचमऊ थाना कोतवाली खागा जनपद फतेहपुर
2. विकास सिंह पुत्र शंकर लाल निवासी महिचा मंदिर पोस्ट खाचमऊ थाना कोतवाली खागा जनपद फतेहपुर
*बरामदगीः-
1.फर्जी आधार कार्ड विकास सिंह
2.फर्जी पैन कार्ड विकास सिंह
*संक्षिप्त विवरण-*
रूद्रनारायण पाण्डेय केन्द्राध्यक्ष कृषक इण्टर कॉलेज भौरी, रैपुरा जनपद चित्रकूट ने एक तहरीरी सूचना दिया कि दिनांक 03.06.2026 को प्रथम पाली में प्रशिक्षित स्नातक परीक्षा 2026 में अनुक्रमांक नं0 0405026898 पर विकास सिंह परीक्षा दे रहा था। प्रातः10.49 बजे दूरभाष से सूचना प्राप्त हुई कि अनुक्रमांक नं0 0405026898 पर विकास सिंह की बायोमैट्रिक मैच नही हो रहा है। इसके उपरान्त कार्यदायी संस्था के कर्मियों के माध्यम से उक्त अभ्यर्थी की पुनः बायोमैट्रिक प्रक्रिया करायी गयी जिसमें फेश एवं फिंगर अथेन्टिकेशन पूर्ण रूप से मिस मैच हो रहा था,जिसकी सूचना पुलिस नोडल अधिकारी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को दी गयी तत्काल एसओजी एवं सर्विलांस टीम को मौके पर भेजकर सघन जांच करायी गयी तो विकास सिंह के नाम से आधार नं0 292094025154 को यू.आई.डी.ए.आई.-जी.ओ.वी. पोर्टल पर चेक किया गया तो उक्त साइड पर उपलब्ध आधार नं0 292094025154 में भिन्न व्यक्ति की फोटो पायी गई । तब परीक्षा दे रहे अभ्यर्थी से कड़ाई से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसका नाम दिलीप कुमार पुत्र सूरजभान सिंह निवासी महिचा मंदिर पोस्ट खाचमऊ थाना कोतवाली खागा जनपद फतेहपुर है । वह अपने चचेरे भाई विकास सिंह पुत्र शंकरलाल निवासी महिचा मंदिर पोस्ट खाचमऊ थाना कोतवाली खागा जनपद फतेहपुर की जगह पर परीक्षा में बैठा था। जिस पर थाना रैपुरा में मु0अ0सं0 168/2026 धारा 319(2),318(4),338,336(3),340(2) बीएनएस व सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों की रोकथाम अधिनियम 2024 की धारा 3/10 बनाम 1.दिलीप कुमार पुत्र भान सिंह 2.विकास सिंह पुत्र शंकर लाल निवासीगण महिचा मंदिर खागा जनपद फतेहपुर पंजीकृत किया गया।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version