मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
होमचित्रकूट विशेषअपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,प्रयागराज द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस होमगार्ड्स के...

अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,प्रयागराज द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट -2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रो एवं, सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

चित्रकूट – जनपद चित्रकूट में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस होमगार्ड्स के पदों पर एनरोलमेंट -2025 की ऑफलाइन लिखित परीक्षा को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत ज्योति नारायण, अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,प्रयागराज द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में परीक्षा केन्द्रो का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्र पर की गई सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया गया। साथ ही केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए । अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,प्रयागराज द्वारा निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
निरीक्षक के दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात यामीन अहमद, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी दुर्गविजय सिंह ,पीआरओ पुलिस अधीक्षक पंकज तिवारी एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहें।

Bhoopendra Traipathi
Bhoopendra Traipathihttp://www.sarasbhavna.com
भूपेंद्र त्रिपाठी सरस भावना अखबार के वरिष्ठ पत्रकार है। पत्रकारिता में इसनका १० वर्षो का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular