चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह एवं क्षेत्राधिकारी मऊ/नोडल अधिकारी एसओजी फहद अली के पर्यवेक्षण में प्रभारी एसओजी/सर्विलांस के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम द्वारा गुमशुदा/खोये हुए कुल 51 अदद मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 07 लाख 20 हजार रूपये है को बरामद किया गया ।
उल्लेखनीय है कि गुम/खोए हुए मोबाइल के धारकों द्वारा पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के समक्ष व CEIR पोर्टल पर अपने मोबाइल खोने के सम्बन्ध में पूर्व में विभिन्न तिथियों में प्रार्थना पत्र दिये गये थे,जिस क्रम में पुलिस अधीक्षक द्वारा एसओजी/सर्विलांस टीम व थानों को गुम/खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु निर्देश दिये गये थे । प्रभारी एसओजी/सर्विलांस टीम निरीक्षक एम.पी. त्रिपाठी के नेतृत्व में सर्विलांस एवं थानों के टीम द्वारा लगातार प्रयास करते हुए 51 अदद गुमशुदा/खोया हुआ मोबाइल की बरामदगी करते हुए आज दिनाँक-11.04.2026 को मोबाइल धारकों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल धारकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस की भूरी-भूरी प्रसंशा की ।



