चित्रकूट – मंदिर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला गिरोह फिर हुआ सक्रिय। बीती रात हनुमान मंदिर में चोरों ने मंदिर का ताला तोड़कर चोरी की वारदात को दिया अंजाम। मंदिर से मूर्तियों के चांदी के 7 मुकुट,5 क्षत्रक और 2 हनुमान गदा किया चोरी। मंदिर परिसर में मृत अवस्था में मिले 3 कुत्ते । चोरों द्वारा कुत्तों को जहर देकर मारने की आशंका। चोरों ने दो महीने के अंदर मंदिर में तीन बड़ी चोरी की वारदात को दिया अंजाम। पुलिस ने मंदिर चोरी की एक भी घटना का नहीं किया खुलासा। मंदिर में चोरी की वारदातों से लोगों में भारी आक्रोश। शहर कोतवाली क्षेत्र के लोढ़वारा हनुमान मंदिर में चोरी की वारदात ।



