होमचित्रकूट विशेषचित्रकूट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुतला फूंकने...

चित्रकूट में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, पुतला फूंकने पर दो दर्जन से अधिक सपाइयों पर मुकदमा

चित्रकूट- मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने चित्रकूट में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष शिवशंकर सिंह यादव के नेतृत्व में सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग उठाई।

सपा कार्यकर्ताओं ने शहर में पैदल मार्च निकालते हुए कर्वी तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान पटेल चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने CEC का पुतला फूंका। पुतला फूंकने के दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और सपा नेताओं के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया।

वहीं, पटेल चौक पर पुतला फूंकने के मामले में कर्वी कोतवाली पुलिस ने दो दर्जन से अधिक सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शहर कोतवाल अभय राज सिंह ने मुकदमा दर्ज किए जाने की जानकारी दी है।

सपा नेताओं का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से विरोध प्रदर्शन किया गया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग की गई।

Bhoopendra Traipathi
Bhoopendra Traipathihttp://www.sarasbhavna.com
भूपेंद्र त्रिपाठी सरस भावना अखबार के वरिष्ठ पत्रकार है। पत्रकारिता में इसनका १० वर्षो का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular