चित्रकूट -आज दिनांक 02.03.2026 को पुलिस लाइन चित्रकूट परिसर में क्षेत्राधिकारी नगर/लाइन अरविन्द वर्मा की उपस्थिति में वामा सारथी कल्याणकारी कार्य के अंतर्गत नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिस कर्मियों एवं उनके परिजनों को सुलभ एवं प्रभावी स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना रहा।शिविर में डॉ0 मुकेश कुमार पाण्डेय (व0चि0अ0) द्वारा पुलिस कर्मियों, महिला कर्मियों तथा उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यक परामर्श एवं नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया। विभिन्न सामान्य एवं मौसमी बीमारियों से संबंधित समस्याओं के समाधान हेतु विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया गया।कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा संतुलित जीवनशैली अपनाने पर बल दिया गया।
शिविर में पुलिस लाइन के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं उनके परिजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
वामा सारथी ने नि:शुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का पुलिस लाईन चित्रकूट में किया आयोजन
RELATED ARTICLES





