चित्रकूट l 5 जून। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ महाराज का 53वां जन्मदिवस चित्रकूट की पुण्यधरा रामघाट पर श्रद्धा, सेवा और उल्लास के साथ मनाया गया। विश्व हिंदू महासंघ द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम को शौर्य दिवस के रूप में मनाया गया, जिसमें धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों की सुंदर झलक देखने को मिली। सुबह से ही रामघाट का वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया था। भक्तों और कार्यकर्ताओं ने मिलकर वृक्षारोपण, गौसेवा, रुद्राभिषेक, हवन-पूजन, माँ मंदाकिनी की आरती और शरबत व फल वितरण जैसे आयोजनों को सफलतापूर्वक संपन्न कराया। पूरे कार्यक्रम में धर्म और सेवा के प्रति जनमानस की आस्था स्पष्ट रूप से झलक रही थी।
कार्यक्रम का आयोजन विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय संरक्षक श्री देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री राकेश सिंह के दिशा-निर्देशन में किया गया, इस कार्यक्रम की अध्य्क्षता जिला अध्यक्ष रवि सिंह बघेल नें की, जिसमें जिले भर से सैकड़ों कार्यकर्ता, संतगण, युवाओं और महिलाओं ने भाग लिया। इस आयोजन में श्री दिव्य जीवन दास महाराज (जिला अध्यक्ष, धर्माचार्य प्रकोष्ठ), प्रियांशु मिश्रा (जिला अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ), बिपिन सिंह, अनिल शुक्ला, सतेंद्र सिंह (जिला उपाध्यक्ष), विमल त्रिपाठी (जिला मंत्री), प्रदीप शुक्ला एवं प्रसून जायसवाल (जिला प्रभारी), श्रष्टि सिंह (जिला अध्यक्ष, चिकित्सा प्रकोष्ठ), अशोक सिंह (जिला मीडिया प्रभारी), सुबोध सिंह, हर्ष सिंह, प्रभाकर सिंह, अमन, जड़भगत जी सहित अनेक प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
मातृशक्ति की उपस्थिति भी कार्यक्रम की विशेषता रही, जिसमें तृप्ति तिवारी (जिला अध्यक्ष), साधना सिंह (जिला संयोजिका), गीता सिंह (जिला उपाध्यक्ष) के साथ गोमती देवी, ममता देवी, प्रतिमा देवी, जानकी देवी, मधुरिया देवी, अर्चना, दसिया, उषा देवी, जलमा देवी, बुधिया, राबादुवा, संता, सोना, शुसीला जैसी महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। रामघाट पर जय श्रीराम, योगी जी अमर रहें और भारत माता की जय के जयघोष के साथ जन्मोत्सव का यह आयोजन धर्म, सेवा और पर्यावरण चेतना का सजीव उदाहरण बन गया। कार्यक्रम में हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत कर दिया