Home चित्रकूट विशेष थाना समाधान दिवस में एसपी अरुण कुमार सिंह ने सुनीं फरियादियों की...

थाना समाधान दिवस में एसपी अरुण कुमार सिंह ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश

0

राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर भूमि विवादों का प्राथमिकता से कराया जाए निस्तारण, शिकायतकर्ताओं को भी दी जाए कार्रवाई की जानकारी

चित्रकूट। शनिवार को कोतवाली कर्वी में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं और प्राप्त प्रार्थना पत्रों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर जाकर समस्याओं का शीघ्र समाधान कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाना समाधान दिवस से संबंधित निस्तारण रजिस्टर का निरीक्षण करते हुए पूर्व में प्राप्त शिकायतों की निस्तारण आख्या भी देखी।

पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन शिकायतों का निस्तारण कर दिया जाता है, उसकी जानकारी संबंधित शिकायतकर्ता को भी अनिवार्य रूप से दी जाए, ताकि उसे अपनी समस्या के समाधान की वास्तविक स्थिति पता चल सके।

उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। विशेष रूप से राजस्व विभाग से संबंधित भूमि विवादों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की टीमें आपसी समन्वय बनाकर प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई करें, जिससे आमजन को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version