Home चित्रकूट विशेष संविधान दिवस पर एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान...

संविधान दिवस पर एसपी अरुण कुमार सिंह ने पुलिसकर्मियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ

0

चित्रकूट। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को जनपद चित्रकूट में पुलिस विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। सभी ने संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

शपथ ग्रहण के बाद पुलिस अधीक्षक ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के योगदान पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान के निर्माण, उसकी विशेषताओं और नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने संविधान की मूल भावना के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय के बाहरी परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यालय परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के आवश्यक निर्देश दिए।

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी राजापुर यामीन अहमद ने क्षेत्राधिकारी कार्यालय राजापुर में तैनात पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। वहीं पुलिस लाइन में प्रतिसार निरीक्षक तथा जनपद के विभिन्न थानों में थाना प्रभारियों एवं थानाध्यक्षों द्वारा पुलिसकर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गई।

इस प्रकार संविधान दिवस के अवसर पर पूरे जनपद में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा, समानता, न्याय, स्वतंत्रता और बंधुता के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version