Home चित्रकूट विशेष पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह थानों को मिले नए प्रभारी

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, छह थानों को मिले नए प्रभारी

0

एसपी अरुण कुमार सिंह ने जारी किए स्थानांतरण आदेश, शहर कोतवाली से लेकर बरगढ़ थाने तक बदले गए थाना प्रभारी

चित्रकूट। जनपद की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से चित्रकूट पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने छह थानों के प्रभारियों में बदलाव करते हुए नए अधिकारियों की तैनाती के आदेश जारी किए हैं। इस फेरबदल के तहत कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

जारी आदेश के अनुसार बलराम सिंह को शहर कोतवाली का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं पंकज तिवारी को थाना सरधुआ, राम सिंह को थाना भरतकूप, विवेक सिंह को थाना पहाड़ी, अनूप कुमार दुबे को थाना मानिकपुर तथा राजेश कुमार वर्मा को थाना बरगढ़ का प्रभारी बनाया गया है।

पुलिस अधीक्षक द्वारा किए गए इस बदलाव से जनपद के छह थानों की कमान नए अधिकारियों के हाथों में होगी। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक फेरबदल के जरिए पुलिसिंग को अधिक प्रभावी बनाने, अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

नए थाना प्रभारियों के सामने अपने-अपने क्षेत्रों में अपराधों पर अंकुश लगाने, लंबित मामलों के निस्तारण और आमजन की शिकायतों का त्वरित समाधान करने की जिम्मेदारी होगी। अब देखना होगा कि नई तैनाती के बाद जनपद की पुलिसिंग में कितना बदलाव देखने को मिलता है।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version