Home चित्रकूट विशेष छठ पूजा को लेकर रामघाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, एएसपी ने...

छठ पूजा को लेकर रामघाट पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, एएसपी ने किया निरीक्षण

0

अपर पुलिस अधीक्षक पीयूषकान्त राय ने पुलिस ड्यूटी चेक कर जवानों को दिए सतर्कता बरतने के निर्देश, शांतिपूर्ण आयोजन के लिए पुलिस मुस्तैद

चित्रकूट। छठ पूजा पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न कराने के लिए चित्रकूट पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। पर्व के मद्देनजर रविवार, 15 नवंबर 2026 को अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूषकान्त राय ने मंदाकिनी नदी के पावन तट रामघाट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने रामघाट पर तैनात पुलिस बल की ड्यूटी चेक की और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के निर्देश दिए।

एएसपी ने पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन और घाट पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष सतर्कता बरतने को कहा, ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और पर्व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

चित्रकूट पुलिस पर्व के दौरान सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version