होमचित्रकूट विशेषपुलिस का विशेष अभियान, चोरी के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

पुलिस का विशेष अभियान, चोरी के मामले में वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

कोतवाली कर्वी पुलिस ने कल्ला गांव से शिवकुमार पटेल को दबोचा, वर्ष 2016 के चोरी के मुकदमे में था वारंट जारी

चित्रकूट। जनपद में अपराधियों एवं न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कोतवाली कर्वी पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, उपनिरीक्षक कैलाश नाथ यादव ने हमराही पुलिस बल के साथ कार्रवाई करते हुए वारंटी अभियुक्त शिवकुमार पटेल पुत्र भगवानदीन पटेल निवासी कल्ला, थाना कोतवाली कर्वी, जनपद चित्रकूट को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा संख्या 212/2018, मूल अपराध संख्या 932/2016, धारा 379/411 भारतीय दंड संहिता (भादवि) के तहत न्यायालय से वारंट जारी था। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की है।

चित्रकूट पुलिस ने बताया कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Bhoopendra Traipathi
Bhoopendra Traipathihttp://www.sarasbhavna.com
भूपेंद्र त्रिपाठी सरस भावना अखबार के वरिष्ठ पत्रकार है। पत्रकारिता में इसनका १० वर्षो का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular