Home चित्रकूट विशेष चित्रकूट: दीपावली अमावस्या मेले को लेकर परिक्रमा मार्ग और बरहा हनुमान मंदिर...

चित्रकूट: दीपावली अमावस्या मेले को लेकर परिक्रमा मार्ग और बरहा हनुमान मंदिर के आसपास सघन चेकिंग अभियान

0

चित्रकूट। दीपावली अमावस्या मेले को सकुशल एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने तथा लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चित्रकूट पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में सोमवार, 9 नवंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में बीडीडीएस टीम प्रयागराज एवं एलआईयू चित्रकूट की संयुक्त टीम द्वारा सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
उपनिरीक्षक शिवसागर तिवारी के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान के तहत थाना कोतवाली कर्वी क्षेत्र के परिक्रमा मार्ग एवं बरहा हनुमान मंदिर के आसपास विशेष जांच की गई। इस दौरान प्रमुख घाटों, मंदिर परिसरों, परिक्रमा मार्ग, भीड़भाड़ वाले स्थानों, होटलों एवं धर्मशालाओं की सघन तलाशी ली गई। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की भी जांच की गई।

पुलिस टीम द्वारा मेले के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकने तथा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी और चेकिंग की जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराते हुए दीपावली अमावस्या मेले को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराना है।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version