होमचित्रकूट विशेषदीपावली अमावस्या मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, बरहा हनुमान मंदिर और कामदगिरि...

दीपावली अमावस्या मेले को लेकर पुलिस अलर्ट, बरहा हनुमान मंदिर और कामदगिरि परिक्रमा मार्ग पर सघन चेकिंग अभियान

चित्रकूट। दीपावली अमावस्या मेले में लाखों श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना को देखते हुए चित्रकूट पुलिस सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं जनपद में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में शनिवार, 07 नवंबर 2026 को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

उपनिरीक्षक शिवसागर तिवारी के नेतृत्व में बीडीडीएस टीम प्रयागराज एवं एलआईयू चित्रकूट की टीम ने संयुक्त रूप से थाना कोतवाली कर्वी क्षेत्र के बरहा हनुमान मंदिर, कामदगिरि आरती स्थल और परिक्रमा मार्ग सहित प्रमुख स्थानों पर चेकिंग की।

अभियान के दौरान प्रमुख घाटों, मंदिर परिसरों, परिक्रमा मार्ग, भीड़भाड़ वाले स्थानों, होटलों एवं धर्मशालाओं में डॉग स्क्वायड की सहायता से सघन तलाशी ली गई। बीडीडीएस टीम द्वारा विस्फोटक सामग्री एवं संदिग्ध वस्तुओं की जांच की गई, जबकि एलआईयू टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों का सत्यापन किया। इसके साथ ही संदिग्ध वाहनों पर भी विशेष नजर रखी जा रही है।

पुलिस प्रशासन का उद्देश्य मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना और किसी भी अप्रिय घटना की आशंका को रोकना है। दीपावली अमावस्या मेले को लेकर चित्रकूट पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग, निगरानी एवं सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है।

Bhoopendra Traipathi
Bhoopendra Traipathihttp://www.sarasbhavna.com
भूपेंद्र त्रिपाठी सरस भावना अखबार के वरिष्ठ पत्रकार है। पत्रकारिता में इसनका १० वर्षो का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular