Home कृषि और किसान बुन्देलखण्ड के एग्री-टेक स्टार्टअप ‘MilletMitra AI’ को Startup Uttar Pradesh से मिली...

बुन्देलखण्ड के एग्री-टेक स्टार्टअप ‘MilletMitra AI’ को Startup Uttar Pradesh से मिली आधिकारिक मान्यता

0

चित्रकूट। बुन्देलखण्ड के किसानों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) आधारित कृषि समाधान विकसित कर रहे MilletMitra AI, जो CPD Agro Farming Producer Company Limited की एक एग्री-टेक पहल है, को Startup Uttar Pradesh द्वारा आधिकारिक रूप से Approved Startup के रूप में मान्यता प्रदान की गई है। इसके साथ ही स्टार्टअप को राज्य सरकार के मान्यता प्राप्त इनक्यूबेटरों से जुड़ने (Incubator Connect) की प्रक्रिया हेतु पात्र घोषित किया गया है। यह राज्य के स्टार्टअप इकोसिस्टम का हिस्सा बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

स्टार्टअप के संस्थापक चन्द्र प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि MilletMitra AI का उद्देश्य किसानों, किसान उत्पादक संगठनों (FPOs) तथा कृषि उद्यमियों को AI आधारित किसान परामर्श, QR आधारित ट्रेसबिलिटी, डिजिटल किसान पंजीकरण, मिलेट वैल्यू चेन विकास तथा बाजार संपर्क जैसी आधुनिक तकनीकी सुविधाएँ उपलब्ध कराना है।

उन्होंने बताया कि वर्तमान में यह पहल बुन्देलखण्ड क्षेत्र में 410 से अधिक किसानों के नेटवर्क के साथ कार्य कर रही है तथा भविष्य में हजारों किसानों तक डिजिटल कृषि सेवाएँ पहुँचाने का लक्ष्य है।

उन्होंने कहा कि Startup Uttar Pradesh की यह मान्यता संस्थागत सहयोग, तकनीकी मार्गदर्शन, इनक्यूबेशन तथा नवाचार आधारित कृषि समाधान विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करेगी। आगामी चरण में स्टार्टअप विभिन्न मान्यता प्राप्त इनक्यूबेटरों के माध्यम से अपने उत्पादों के परीक्षण, तकनीकी विकास तथा विस्तार पर कार्य करेगा।

MilletMitra AI का उद्देश्य मिलेट आधारित कृषि, मूल्य संवर्धन, डिजिटल ट्रेसबिलिटी तथा तकनीक आधारित कृषि सेवाओं के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने और बुन्देलखण्ड को कृषि नवाचार के क्षेत्र में नई पहचान दिलाना है।

Previous articleचित्रकूट पुलिस ने वृहद वृक्षारोपण अभियान चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
C P Dwivedi
लेखक परिचय : चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, चित्रकूट निवासी एक सक्रिय पत्रकार, लेखक, शिक्षाविद् और सामाजिक विचारक हैं, जो पिछले दो दशकों से हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘सरस भावना’ के संपादक के रूप में जनपक्षीय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों से की और अपने लेखन तथा संपादन कौशल से बुंदेलखंड की पत्रकारिता को नई दिशा दी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातकोत्तर (M.A.), कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री (M.Sc. CS), सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर (MSW), पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिग्री, और क़ानूनी ज्ञान में स्नातक (L.L.B.) की शिक्षा प्राप्त की है। वे एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं — एक संवेदनशील पत्रकार, प्रतिबद्ध समाजसेवी, करियर काउंसलर, राजनीतिक विश्लेषक, अधिवक्ता और व्यंग्यकार। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि परिवर्तन और ग्रामीण विकास जैसे जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर काम कर रहे हैं। वर्तमान में वे बुंदेली प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार हैं। लेखन नाम बड़का पंडित‘’ के नाम से वे राजनीतिक पाखंड, जातिवाद, दिखावटी विकास, मीडिया के पतन और सामाजिक विडंबनाओं पर तीखे, मगर प्रभावशाली व्यंग्य लिखते हैं, जो समाज को सोचने और बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी लेखनी न सिर्फ व्यंग्य का माध्यम है, बल्कि बुंदेलखंड की पीड़ा, चेतना और संघर्ष की आवाज़ भी हैऔर शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version