गुरूवार, जून 4, 2026
होमचित्रकूट विशेषजिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर,चित्रकूट में 29वीं प्रयागराज जोन अंतर्जनपदीय वार्षिक फुटबॉल(महिला/पुरूष) प्रतियोगिता...

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम सोनेपुर,चित्रकूट में 29वीं प्रयागराज जोन अंतर्जनपदीय वार्षिक फुटबॉल(महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

चित्रकूट -आज दिनांक 04.06.2026 को मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा द्वारा 29वीं प्रयागराज जोन अंतर्जनपदीय वार्षिक फुटबॉल(महिला/पुरूष) प्रतियोगिता का किया गया शुभारम्भ । प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के जनपद प्रयागाराज,कौशाम्बी,प्रतापगढ़,फतेहपुर,हमीरपुर,महोबा,बांदा एवं जनपद चित्रकूट की टीमों ने भाग लेकर खेल भावना, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया।
उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि आपसी सौहार्द, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी विकसित करते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में प्रयागराज जोन के विभिन्न जनपदों से आई टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले जाएंगे। खिलाड़ियों में प्रतियोगिता को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन समिति द्वारा खिलाड़ियों एवं दर्शकों के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आयोजक ने बताया कि प्रतियोगिता का उद्देश्य खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करना तथा फुटबॉल खेल को प्रोत्साहित करना है। प्रतियोगिता के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन उच्च स्तरीय प्रतियोगिताओं हेतु भी किया जाएगा। समापन अवसर पर विजेता एवं उपविजेता टीमों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
शुभारम्भ के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट पीयूष कान्त राय,क्षेत्राधिकारी फायर यदुनाथ सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर यामीन अहमद,क्षेत्राधिकारी मऊ फहद अली,प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव उपस्थित रहें।

Bhoopendra Traipathi
Bhoopendra Traipathihttp://www.sarasbhavna.com
भूपेंद्र त्रिपाठी सरस भावना अखबार के वरिष्ठ पत्रकार है। पत्रकारिता में इसनका १० वर्षो का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular