मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
होमचित्रकूट विशेषपुलिस लाइन में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आरक्षी एवं महिला आरक्षियों...

पुलिस लाइन में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके आरक्षी एवं महिला आरक्षियों को उनके आवंटित थानों के लिए किया गया खाना

चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में पुलिस लाइन में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके 233 आरक्षी एवं 63 महिला आरक्षियों को उनके आवंटित थानों के लिए रवाना किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी नवप्रशिक्षित आरक्षियों को संबोधित करते हुए कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की छवि जनता के बीच कार्यशैली से ही बनती है, अतः सभी कार्मिक जनता के साथ विनम्र व्यवहार रखते हुए कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। साथ ही महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण एवं जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी आरक्षियों को अपने-अपने थाना क्षेत्र में सजग रहकर कार्य करने, वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों का पालन करने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे। नवप्रशिक्षित आरक्षियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक पालन करने का संकल्प लिया।

Bhoopendra Traipathi
Bhoopendra Traipathihttp://www.sarasbhavna.com
भूपेंद्र त्रिपाठी सरस भावना अखबार के वरिष्ठ पत्रकार है। पत्रकारिता में इसनका १० वर्षो का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular