चित्रकूट -आज दिनांक 12.04.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस कार्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा श्रमदान करते हुए कार्यालय परिसर, ऑफिस एवं आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई की गई।
अभियान के दौरान परिसर में फैली गंदगी को हटाकर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि वे नियमित रूप से अपने-अपने कार्यस्थलों पर साफ-सफाई बनाए रखें तथा आमजन को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर वाचक पुलिस अक्षीक्षक राजीव कुमार सिह, प्रभारी महिला सेल/जनसूचना सेल जयप्रकाश उपाध्याय, पीआरओ पुलिस अक्षीक्षक प्रदीप पाल एवं समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे तथा सभी ने स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प लिया।
पुलिस कार्यालय में श्रमदान कर साफ-सफाई अभियान
RELATED ARTICLES





