Home चित्रकूट विशेष चित्रकूट में आकाशीय बिजली गिरी दो बच्चों की मौत दो बच्चे गंभीर...

चित्रकूट में आकाशीय बिजली गिरी दो बच्चों की मौत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल

0

चित्रकूट जिले के भरतकूप थाना क्षेत्र के पतौडा गांव में शुक्रवार को सुबह करीब 11:25 में आकाश की बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया इस घटना में दो किशोर बच्चों की मौत हो गई जबकि दो अन्य बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए हादसे के बाद गांव में कोहरा मच गया शुक्रवार सुबह अचानक मौसम खराब हो गया और तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई इसी दौरान जोरदार गरज चमक के बीच आकाशीय बिजली गांव के एक हिस्से में गिर गई आकाशीय बिजली की चपेट में चार बच्चे आ गए आकाशीय बिजली की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे वहां पर बच्चों को अचेत हालत में पड़ा देख ग्रामीण और परिजनों पर अफरा तफरी मच गई ग्रामीण तुरंत चारों बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर भंगा अस्पताल पहुंचाया वहां पर डॉक्टरों ने 16 वर्षीय विकास पुत्र भूरा और 14 वर्षीय करन पुत्र विष्णु मृत घोषित कर दिया घटना में घायल दोनों बच्चों का बेहतर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवरामपुर भंगा अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन चिकित्सकों के अनुसार दोनों बच्चों की हालात स्थिर है और उन्हें चिकित्सकों की निगरानी में रखा गया घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई थाना प्रभारी द्वारा बताया गया दोनों शवों का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है राजस्व विभाग द्वारा घटनास्थल का मुआयना किया और पीड़ित परिवारो को सरकारी सहायता दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version