चित्रकूट -धर्म नगरी चित्रकूट के ग्राम पंचायत शिवरामपुर मे प्राचीन लैना बाबा हनुमान मंदिर में हनुमान जयंती का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है हनुमान मंदिरों में भक्तों के द्वारा अलग-अलग प्रकार से उनके जन्मोत्सव बनाने के लिए लाखों की संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं।
ऐसे में चित्रकूट के शिवरामपुर के प्रसिद्ध मंदिर लैना बाबा सरकार में धूमधाम से उनके जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. जहां लाखों की संख्या में भक्त सवा पांच लाख हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। बता दे की लैना बाबा सरकार मंदिर चित्रकूट के शिवरामपुर में स्थित है.मान्यता है कि यहां विराजमान हनुमान जी वह खुदाई के दौरान प्रकट हुए थे.उसके बाद भक्तों के द्वारा इस मंदिर का निर्माण कराया गया और आज यह मंदिर भक्तों की सारी मनोकामनाओं को पूरी करने का केंद्र बन गया है जहां बड़ी संख्या में भक्ति का इस मंदिर में लाइना बाबा सरकार के नाम से विराजमान हनुमान जी के दर्शन पूजन करते हैं. आज उनकी जयंती पर लाखों की संख्या में आए भक्त हनुमान चालीसा का पाठ पढ़ रहे है.और उनके दर्शन पूजन कर रहे है.जिसमें आज सवा पांच लाख कुंतल का एक लड्डू का भोग लगाया है।



