Home चित्रकूट विशेष सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों...

सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित रूप से किया रवाना

0

चित्रकूट -आज दिनांक 14.03.2026 को जनपद चित्रकूट में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के द्वारा में अपर पुलिस अक्षीक्षक सत्यपाल सिंह की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सोनेपुर स्थित पेपर स्ट्रांग रूम से प्रश्नपत्रों को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा केंद्रों तक सुरक्षित रूप से रवाना किया गया।
इस दौरान प्रशासन एवं पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा पूरी पारदर्शिता एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए प्रश्नपत्रों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत स्ट्रांग रूम से निकाला गया तथा सुरक्षा व्यवस्था के साथ संबंधित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा ड्यूटी में लगे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा गया कि परीक्षा की गोपनीयता, पारदर्शिता एवं सुरक्षा व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए तथा सभी परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता के साथ ड्यूटी का निर्वहन किया जाए।
पूरे जनपद में परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है।

No comments

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version