होमपत्रकारिता संवादपत्रकारों के हितार्थ जिले में होगा मीडिया क्लब चित्रकूट का गठन, ऑल...

पत्रकारों के हितार्थ जिले में होगा मीडिया क्लब चित्रकूट का गठन, ऑल इंडिया मीडिया कार्टेल की बैठक संपन्न

चित्रकूट। चित्रकूट जिले में ऑल इंडिया मीडिया कार्टेल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जिले के तमाम वरिष्ठ एवं युवा पत्रकारों ने सहभागिता की और संगठन की सदस्यता ग्रहण की।

बैठक में मुख्य रूप से चित्रकूट जिले में पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से मीडिया क्लब चित्रकूट का गठन करने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आने वाले कुछ ही दिनों में निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।

बैठक के दौरान जिले के पत्रकारों ने वर्तमान समय में पत्रकारों की स्थिति, उनकी चुनौतियों और पत्रकारिता के समक्ष आ रही व्यावहारिक समस्याओं पर गहनता से अपने-अपने विचार रखे।

संगठन के संस्थापक ओंकार सिंह चंदेल ने कहा कि पत्रकार सबकी लड़ाई लड़ता है, लेकिन जब बात खुद पत्रकार की होती है तो उसकी लड़ाई लड़ने वाला कोई नहीं होता। यह संस्था पत्रकारों के हक और सम्मान की लड़ाई मजबूती से लड़ने का काम करेगी।

अंकित सिंह ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र की आत्मा हैं, और आज के समय में इस आत्मा को खत्म करने व मारने का प्रयास किया जा रहा है। हम सभी को एक होना होगा और मिलकर अपने सम्मान और हक की लड़ाई लड़नी होगी।

मीरा जाटव ने कहा कि हम सबको एक साथ आना होगा और अपने सम्मान और अधिकारों की लड़ाई लड़नी होगी, तभी यह देश हमेशा लोकतांत्रिक बना रहेगा।

शंकर प्रसाद यादव ने कहा कि यह ऑल इंडिया मीडिया कार्टेल का एक बहुत ही सराहनीय प्रयास है और वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए ऐसे प्रयास की अत्यंत आवश्यकता भी है।

चन्द्र प्रकाश द्विवेदी ने कहा कि स्वच्छ और निष्पक्ष पत्रकारिता अपनी एक अलग ही पहचान बना लेती है।

डॉ. प्रभाकर सिंह ने कहा कि सभी लोगों को पूरी जिम्मेदारी के साथ इस मुहिम को आगे बढ़ाना चाहिए, तभी इसके वास्तविक उद्देश्य सफल होंगे।

बैठक में शंकर प्रसाद यादव, डॉक्टर प्रभाकर सिंह, सुरेश निगम, सुरेश गुप्ता, बंसीलाल, पुष्पेंद्र कुमार, विनोद कुमार, रजनीश यादव, भानु प्रताप श्रीवास्तव, अभय सिंह, रविशंकर गुप्ता, मोहम्मद हारून भाई, वीरेंद्र, सुरेश गुप्ता, निशांत गुप्ता, इरफान खान, प्रदीप गुप्ता, पुष्पराज कश्यप सहित जिले के कई अन्य पत्रकार साथी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी पत्रकारों ने संस्था की नीतियों का पुरजोर समर्थन किया तथा संगठन के मिशन को आगे बढ़ाने व पत्रकार हित में एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

C P Dwivedi
C P Dwivedihttps://sarasbhavna.com
लेखक परिचय : चन्द्र प्रकाश द्विवेदी, चित्रकूट निवासी एक सक्रिय पत्रकार, लेखक, शिक्षाविद् और सामाजिक विचारक हैं, जो पिछले दो दशकों से हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘सरस भावना’ के संपादक के रूप में जनपक्षीय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों से की और अपने लेखन तथा संपादन कौशल से बुंदेलखंड की पत्रकारिता को नई दिशा दी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातकोत्तर (M.A.), कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री (M.Sc. CS), सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर (MSW), पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिग्री, और क़ानूनी ज्ञान में स्नातक (L.L.B.) की शिक्षा प्राप्त की है। वे एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं — एक संवेदनशील पत्रकार, प्रतिबद्ध समाजसेवी, करियर काउंसलर, राजनीतिक विश्लेषक, अधिवक्ता और व्यंग्यकार। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि परिवर्तन और ग्रामीण विकास जैसे जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर काम कर रहे हैं। वर्तमान में वे बुंदेली प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार हैं। लेखन नाम बड़का पंडित‘’ के नाम से वे राजनीतिक पाखंड, जातिवाद, दिखावटी विकास, मीडिया के पतन और सामाजिक विडंबनाओं पर तीखे, मगर प्रभावशाली व्यंग्य लिखते हैं, जो समाज को सोचने और बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी लेखनी न सिर्फ व्यंग्य का माध्यम है, बल्कि बुंदेलखंड की पीड़ा, चेतना और संघर्ष की आवाज़ भी हैऔर शिक्षा, स्वास्थ्य व ग्रामीण विकास जैसे क्षेत्रों में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular