बुधवार, अगस्त 19, 2026
होमचित्रकूट विशेषभभौर गांव में जन चौपाल, ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

भभौर गांव में जन चौपाल, ग्रामीणों ने बताई समस्याएं

कर्वी ब्लॉक के भभौर गांव में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीण परेशान, समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने सुनी समस्याएं

चित्रकूट जनपद के कर्वी ब्लॉक अंतर्गत भभौर गांव में मूलभूत सुविधाओं को लेकर ग्रामीणों की परेशानियां सामने आई हैं। ग्रामीणों की समस्याएं सुनने के लिए जय बजरंग सेना की राष्ट्रीय प्रभारी एवं समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।

जन चौपाल में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बरसात के दिनों में गांव को जाने वाली सड़क कीचड़ से भर जाती है। नालियां पट चुकी हैं और गांव में नियमित साफ-सफाई नहीं होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में लगी स्ट्रीट लाइटें लंबे समय से खराब पड़ी हैं, जबकि कई सड़कें भी उखड़ी हुई हैं। ऐसे में ग्रामीणों को मजबूरी में कीचड़ भरी सड़कों से आवागमन करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि गांव में शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है और विकास के नाम पर अपेक्षित काम नहीं हुआ है। उनका कहना है कि जनप्रतिनिधि चुनाव के दौरान वोट मांगने गांव आते हैं, लेकिन चुनाव के बाद ग्रामीणों की समस्याओं की सुध लेने कोई नहीं पहुंचता। परेशान ग्रामीणों ने समाजसेविका के सामने अपनी समस्याएं रखीं, ताकि उनकी आवाज जिम्मेदार अधिकारियों और शासन-प्रशासन तक पहुंच सके।

जन चौपाल के दौरान समाजसेविका अर्चना नितिन उपाध्याय ने ग्रामीणों से कहा कि समस्याओं के निराकरण के लिए लोगों को अपने घरों से निकलकर अधिकारियों के कार्यालयों तक जाना होगा और अपनी समस्याओं को मजबूती से उठाना होगा। उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यों के लिए धन उपलब्ध करा रही है, लेकिन अधिकारी और जनप्रतिनिधि ध्यान नहीं दे रहे बल्कि विकास के नाम पर वोट करना पड़ेगा तभी गांव का विकास संभव हो सकेगा

Bhoopendra Traipathi
Bhoopendra Traipathihttp://www.sarasbhavna.com
भूपेंद्र त्रिपाठी सरस भावना अखबार के वरिष्ठ पत्रकार है। पत्रकारिता में इसनका १० वर्षो का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular