रविवार, मार्च 22, 2026
होमचित्रकूट विशेषमहिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल में महिला सुरक्षा बल...

महिलाओं की सुरक्षा व स्वावलंबन की नई पहल में महिला सुरक्षा बल की बाइक रैली के साथ जागरूकता की लहर” महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वालंबन, को समर्पित “मिशन शक्ति अभियान-5.0” का द्वितीय चरण

चित्रकूट -मिशन शक्ति अभियान-5.0” के द्वितीय चरण के शुभारम्भ पर अपर पुलिस अधीक्षक चित्रकूट सत्यपाल सिंह द्वारा थाना कोतवाली कर्वी से बाइक रैली को हरी झण्डी दिखाकर जागरूकता हेतु रवाना किया गया।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन सुनिश्चित करना है-*
1. जन-जागरूकता एवं शिकायत निस्तारण,स्कूल/कॉलेज, वर्किंग वूमेन हॉस्टल में जागरूकता कार्यक्रम,निम्न आय वर्ग बस्तियों,गांवों,वार्डों,मोहल्लों में चौपाल कार्यक्रम प्रमुख बाजारों,कस्बों व चौराहों पर जागरूकता व शिकायत निस्तारण।
2.महिला बीट पुलिस की भूमिका, प्रत्येक थाना क्षेत्र की महिला बीट पुलिस द्वारा जन-जागरूकता,साइबर अपराध से बचाव एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 की जानकारी,महिला समस्याओं का त्वरित निस्तारण।
3.बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए विशेष आत्मरक्षा प्रशिक्षण,गुड टच/बैड टच की जानकारी।
*महिला/बालिकाओं को सुरक्षा सम्बन्धित सेवाएँ*
1076 – मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, 1090 – वीमेन पावर लाइन, 181 – वीमेन हेल्पलाइन, 112 – पुलिस आपातकालीन सेवा, 102 – गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं हेतु एम्बुलेंस, 108 – सामान्य एम्बुलेंस सेवा, 1098 – चाइल्ड लाइन, 101 – अग्निशमन सेवा, 1930 – साइबर हेल्पलाइन व www.cybercrime.gov.in के बारे में जानकारियां दी गई ।
इस दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को अवगत कराया गया कि सभी थानों में महिलाओ की सुरक्षा/सहायता हेतु एक महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहाँ पर महिला पुलिसकर्मी द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण किया जाता है । इसके साथ ही मौजूद महिलाओं/बालिकाओं को महिला सुरक्षा सम्बन्धी चलायी जा रही हेल्पलाइन नम्बरों के सम्बन्ध में पंपलेट वितरित करते हुए विस्तार से जानकारी देने के साथ ही सभी महिलाओं/बालिकाओं को हेल्पलाइन नम्बर का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओ को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया तथा सोशल मीडिया पर अपनी प्राइवेसी रखते हुये उसका प्रयोग करने के लिये कहा गया । इसी क्रम में महिलाओं/बालिकाओ को जनपद में गठित “एंटी रोमियो स्क्वायड” टीम के बारे में अवगत कराया गया तथा बताया गया कि सादे वस्त्रों में तथा प्राइवेट वाहनों से सार्वजनिक स्थलों, स्कूल, कालेज व कोचिंग संस्थान के आसपास व ऐसे स्थान जहाँ पर महिलाओ एवं बालिकाओ का अधिकतर आवागमन होता है उनको भौतिक रुप से चिन्हित कर शोहदो/मनचलो के द्वारा Eve Teasing इत्यादि आपत्तिजनक हरकतो को रोकने के उद्देश्य से सघन चेकिंग कर लोगो से पूछताछ की जाती है व अनावश्यक रुप से मौजूद शोहदों/मनचलो को हिदायत/कार्यवाही की जाती।
उपरोक्त जागरूकता रैली के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर अरविन्द कुमार वर्मा,प्रभारी साइबर थाना श्रीमती रीता सिंह,प्रभारी महिला थाना नीलम,देवी सहित जारूकता रैली में भाग लेने वाले अधिकारी/कर्गमचारीगण उपस्थित रहें।

Bhoopendra Traipathi
Bhoopendra Traipathihttp://www.sarasbhavna.com
भूपेंद्र त्रिपाठी सरस भावना अखबार के वरिष्ठ पत्रकार है। पत्रकारिता में इसनका १० वर्षो का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular