रविवार, मार्च 22, 2026
होमचित्रकूट विशेषगढ़ों में डूबा नेशनल हाईवे राजगीर हो रहे हादसे का शिकार प्रशासन...

गढ़ों में डूबा नेशनल हाईवे राजगीर हो रहे हादसे का शिकार प्रशासन बना मूर्ख दर्शक

चित्रकूट – शिवरामपुर क्षेत्र से गुजरने वाली नेशनल हाईवे nh76 झांसी प्रयागराज इन दिनों खराब स्थिति में है सड़क पर कई जगह गहरे गहरे गड्ढे हो गए जिससे वाहन चालकों और रहीगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है इस मार्ग पर यात्रा करना जोखिम से भरा हो गया है स्थानी निवासियों के अनुसार सड़क की मरम्मत लंबे समय से नहीं हुई हल्की बारिश होने पर गढ़ों में पानी भर जाता है जिससे उनकी गहराई का अनुमान लगाना कठिन हो जाता है इससे दो पहिया वाहन चालकों को विशेष रूप से परेशानी होती है और अक्सर फिसल कर गिरने या छोटे-मोटे हादसे होते रहते है इस मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे गुजरते हैं छोटे बच्चे साइकिल या पैदल इसी रास्ते से स्कूल जाते हैं जिससे अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और दोपहर के समय जब बच्चे का आवागमन अधिक होता है दुर्घटना का खतरा और बढ़ जाता है वाहन चालकों ने बताया कि गड्ढों के कारण उनके वहां क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और यात्रा मे अधिक समय लग रहा है कई बार सड़क पर जाम की स्थिति भी बन जाती है जिससे लोगों को अतिरिक्त असुविधा होती है स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर सड़क की अनदेखी का आरोप लगाया है उनका कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई क्षेत्र वासियों ने चेतावनी दी है की जल्द ही सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है उन्होंने प्रशासन से तत्काल इस मामले पर ध्यान देने और सड़क को ठीक करने की मांग की ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके

Bhoopendra Traipathi
Bhoopendra Traipathihttp://www.sarasbhavna.com
भूपेंद्र त्रिपाठी सरस भावना अखबार के वरिष्ठ पत्रकार है। पत्रकारिता में इसनका १० वर्षो का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular