चित्रकूट -आज दिनांक 14.03.2026 को जनपद चित्रकूट में आयोजित उत्तर प्रदेश पुलिस सब-इंस्पेक्टर लिखित परीक्षा 2026 को सकुशल, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा जनपद के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर की गई सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की चेकिंग व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों की निगरानी तथा ड्यूटी में लगे पुलिस बल की तैनाती का जायजा लिया गया। साथ ही केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों को परीक्षा को पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने निर्देशित किया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अनुचित गतिविधि पाए जाने पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जाएगी। परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद के समस्त परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
अधिकारियों द्वारा अभ्यर्थियों से शांतिपूर्ण एवं नियमों का पालन करते हुए परीक्षा देने की अपील भी की गई।



