शनिवार, मार्च 14, 2026
होमचित्रकूट विशेषपुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण तत्पश्चात...

पुलिस अधीक्षक ने परेड की सलामी लेकर परेड का किया निरीक्षण तत्पश्चात आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों के साथ आउटडोर, इनडोर परीक्षा के सम्बन्ध में सम्मेलन आयोजित

चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह द्वारा पुलिस लाइन्स चित्रकूट में शुक्रवार की साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर परेड का निरीक्षण किया गया । पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों एवं उपस्थित पुलिसकर्मियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ,तत्पर और अनुशासन बनाए रखने के लिए विभिन्न प्रकार के शारीरिक व्यायाम कराए गए, स्वास्थ्य के लाभ के लिए परेड की दौड़ करायी गयी साथ ही साथ रैतिक परेड की तैयारी का जायजा लेकर प्रतिसार निरीक्षक को सुधार हेतु निर्देशित किया गया तथा परेड में शामिल अधिकारी/कर्मचारीगण को अनुशासन,एकरूपता और कर्तव्यनिष्ठा के संबंध में बताया गया। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक द्वारा परिवहन शाखा जाकर थानों से आयी समस्त चार/दो पहिया वाहनों,112 पीआरवी वाहन तथा परिवहन शाखा में रखे वाहनों का निरीक्षण कर प्रभारी परिवहन शाखा को वाहनों की कमियों को दूर करने हेतु निर्देशित किया गया तथा डायल 112 कार्यालय,आवास परिसर,आरटीसी बैरक,सीपीसी कैन्टीन,मंदिर,भोजनालय,ऑर्मरी का निरीक्षण किया गया। बाद निरीक्षण पुलिस अधीक्षक द्वारा आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों को उनके होने वाले आउटडोर, इनडोर की परीक्षा के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी प्रदान को गई। सभी रिक्रूट आरक्षियों को पूर्ण दक्षता,मनोयोग से परीक्षा में सम्मिलित होने को बताया गया।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा,प्रतिसार निरीक्षक रामशीष यादव,प्रभारी आरटीसी शिवमूरत यादव व अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Bhoopendra Traipathi
Bhoopendra Traipathihttp://www.sarasbhavna.com
भूपेंद्र त्रिपाठी सरस भावना अखबार के वरिष्ठ पत्रकार है। पत्रकारिता में इसनका १० वर्षो का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular