चित्रकूट -आज दिनांक 07.03.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी राजापुर राज कमल की उपस्थिति में थाना पहाड़ी परिसर में नवनिर्मित 32 क्षमता के पुलिस हास्टल/बैरक भवन एवं आधुनिक विवेचना भवन का विधिवत पूजा अर्चना कर फीता काटकर शुभारम्भ किया गया। यह बैरक 32 क्षमता के हास्टल/बैरक भवन है। जिसमें आधुनिक सुविधाएं स्वच्छ पेयजल,शौचालय,बिजली,रसोईघर आदि उपलब्ध है। पुलिस कर्मियों के कल्याण एवं बेहतर कार्य प्रदर्शन के लिए महत्वपूर्ण कदम है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह बैरक पुलिस कर्मिंयों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होगा। इस सुविधा से पुलिसकर्मी अधिक उत्साहित एवं समर्पण से कर्तव्य को निभा सकेंगे जिससे समाज में कानून व्यवस्था और मजबूत होगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव,प्रभारी निरीक्षक बरगढ़ शिवआसरे सिंह,प्रभारी निरीक्षक मऊ दुर्गविजय सिंह,प्रभारी निरीक्षक साइबर थाना श्रीमती रीता सिंह,थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह,थानाध्यक्ष सरधुवा रामसिंह, नवीन चौकी प्रभारी उ0नि0 श्यामदेव सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



