चित्रकूट -आज दिनांक 05.03.2026 को पुलिस लाइन चित्रकूट में होली के पावन पर्व को हर्षोल्लास एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी चित्रकूट पुलकित गर्ग एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह की उपस्थिति में अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश देते हुए उत्साहपूर्वक होली का पर्व मनाया। इस अवसर पर सांस्कृतिक माहौल के बीच सभी ने मिलकर पारंपरिक तरीके से होली का आनंद लिया।
जिलाधिकारी चित्रकूट एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक है।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम शीष यादव,पीआरओ प्रदीप पाल, समस्त थाना प्रभारी,अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे सभी ने मिलकर होली के पर्व को उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया।
लाइन चित्रकूट में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की उपस्थिति में धूमधाम से मनाया गया होली का त्योहार
RELATED ARTICLES




