चित्रकूट -आज दिनाँक 02.03.2026 को पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द कुमार वर्मा उपस्थिति में होली पर्व के दृष्टिगत कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु थाना कोतवाली कर्वी पुलिस बल द्वारा कर्वी शहर के पुरानी कोतवाली, एलआईसी तिराहा, भगवानदीन चौराहा ,धनुष चौराहा एवं मिश्रित आबादी क्षेत्र,बाजार, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त किया गया। पुलिस टीमों द्वारा दुकानदारों, व्यापारीबंधुओ एवं क्षेत्रीय नागरिको से वार्ता कर सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस अधीक्षक द्वारा सड़क पर अवैध रुप किए अतिक्रमण को हटवाया गया साथ ही शराब की दुकान,होटल/ढाबा एवं दो/चार पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की गयी।
पैदल गस्त के दौरान प्रभारी निरीक्षक कोतवाली कर्वी श्याम प्रताप पटेल, पीआरओ प्रदीप पाल व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहें।
होली पर्व के दृष्टिगत कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के नेतृत्व में थाना कोतवाली कर्वी पुलिस बल ने कर्वी शहर में पैदल गस्त कर संदिग्ध वाहनो/व्यक्तियों की चेकिंग
RELATED ARTICLES





