चित्रकूट -आज दिनांक 27.02.2026 को ज्योति नारायण अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा राजेश एस0 पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम बांदा अरुण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की उपस्थिति में जनपद चित्रकूट के नवनिर्मित थाना प्रशासनिक भवन भरतकूप का विधिवत फीता काटकर भव्य समारोह पूर्वक शिलापट्ट के माध्यम से लोकार्पण किया गया ।
अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज ने नवीन थाना प्रशासनिक भवन का निरीक्षण करते हुए कार्यालय कक्ष, महिला हेल्प डेस्क, अभिलेख कक्ष, मालखाना, बैरक एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह भवन पुलिस कार्यों की दक्षता एवं पारदर्शिता को बढ़ाने में सहायक सिद्ध होगा तथा आमजन को बेहतर एवं त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। तत्पश्चात सहित पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा थाना भरतकूप परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
उन्होंने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि थाना परिसर को स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित रखें, अभिलेखों का रख-रखाव अद्यतन रखें तथा फरियादियों के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करें। साथ ही कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, अपराध नियंत्रण,महिला एवं बाल सुरक्षा तथा जनसहयोग आधारित पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।
पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा अपर पुलिस महानिदेशक का आभार व्यक्त करते हुए आश्वस्त किया गया कि जनपद पुलिस द्वारा शासन की मंशानुसार आमजन को बेहतर सुरक्षा वातावरण उपलब्ध कराया जाता रहेगा।
उद्घाटन समारोह में सासंद चित्रकूटधाम बांदा श्रीमती कृष्णा पटेल, पूर्व सांसद आर0के0 सिंह पटेल,पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा,पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय,जिलाध्यक्ष अशोक जाटव,को-ऑपरेटिव बैंक चेयर मैन बांदा पंकज अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द वर्मा,प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव, प्रभारी निरीक्षक भरतकूप उपेन्द्र प्रताप सिंह सहित पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।



