चित्रकूट -आज दिनांक 27.02.2026 को ज्योति नारायण अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन, प्रयागराज द्वारा राजेश एस0 पुलिस उपमहानिरीक्षक चित्रकूटधाम बांदा, अरुण कुमार सिंह पुलिस अधीक्षक चित्रकूट की उपस्थिति में पुलिस लाइन चित्रकूट में रिक्रूट पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु ‘चाणक्य प्रशिक्षण केन्द्र’ का विधिवत लोकार्पण किया गया।
अपर पुलिस महानिदेशक ने फीता काटकर एवं अनावरण कर प्रशिक्षण केन्द्र का शुभारम्भ किया। तत्पश्चात उन्होंने प्रशिक्षण कक्ष, स्मार्ट क्लासरूम, प्रोजेक्टर, ऑडियो-वीडियो उपकरण, बैठने की समुचित व्यवस्था एवं अन्य आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया तथा प्रशिक्षण की गुणवत्ता को और अधिक प्रभावी एवं परिणामोन्मुख बनाने के निर्देश दिए। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक पुलिसिंग के लिए तकनीकी दक्षता, विधिक ज्ञान एवं व्यवहारिक कौशल अत्यंत आवश्यक हैं। चाणक्य प्रशिक्षण केन्द्र में कुल 04 कक्षाएं जिसमें 240 रिक्रूटों को एक साथ प्रशिक्षण की व्यवस्था की गयी है। पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन परिसर में वृक्षारोपण किया गया।
उद्घाटन समारोह में सासंद चित्रकूटधाम बांदा श्रीमती कृष्णा पटेल,मऊ मानिकपुर विधायक अविनाश चन्द्र द्विवेदी, पूर्व सांसद आर0के0 सिंह पटेल, सांसद भैरो प्रसाद मिश्रा,पूर्व राज्यमंत्री चन्द्रिका प्रसाद उपाध्याय,जिलाध्यक्ष अशोक जाटव,को-ऑपरेटिव बैंक चेयर मैन बांदा पंकज अग्रवाल, अपर पुलिस अधीक्षक सत्यपाल सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर अरविन्द वर्मा,प्रतिसार निरीक्षक रामाशीष यादव सहित पुलिस बल के अधिकारी/कर्मचारीगण एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
अपर पुलिस महानिदेशक प्रयागराज जोन,प्रयागराज द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट में रिक्रूट पुलिस कर्मियों के प्रशिक्षण हेतु ‘चाणक्य प्रशिक्षण केन्द्र’ का किया गया विधिवत लोकार्पण
RELATED ARTICLES





