गुरूवार, फ़रवरी 26, 2026
होमचित्रकूट विशेषअधीक्षक चित्रकूट द्वारा नव सृजित पुलिस चौकी कस्बा राजापुर,थाना राजापुर का उद्घाटन...

अधीक्षक चित्रकूट द्वारा नव सृजित पुलिस चौकी कस्बा राजापुर,थाना राजापुर का उद्घाटन किया गया

चित्रकूट -आज दिनांक 26.02.2026 को चित्रकूट जनपद में पुलिस व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह द्वारा क्षेत्राधिकारी राजापुर राजकमल की उपस्थिति में नव सृजित पुलिस चौकी कस्बा राजापुर, थाना राजापुर का विधिवत उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ फीता काटकर एवं परिसर का निरीक्षण कर किया गया। पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित भवन, कार्यालय कक्ष, अभिलेख कक्ष, आगन्तुक कक्ष एवं अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये। उन्होंने कहा कि नव सृजित पुलिस कस्बा राजापुर के संचालन से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी तथा आमजन को त्वरित एवं सुलभ पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।
उद्घाटन कार्यक्रम में थाना प्रभारी निरीक्षक राजापुर लाखन सिंह,थानाध्यक्ष पहाड़ी प्रवीण कुमार सिंह,थानाध्यक्ष सरधुवा रामसिंह, चौकी प्रभारी गनीवा अनिल कुमार गुप्ता एवं नवीन चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार कटियार सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bhoopendra Traipathi
Bhoopendra Traipathihttp://www.sarasbhavna.com
भूपेंद्र त्रिपाठी सरस भावना अखबार के वरिष्ठ पत्रकार है। पत्रकारिता में इसनका १० वर्षो का अनुभव है।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

- Advertisment -

Most Popular