चित्रकूट -पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का सैनिक सम्मेलन किया गया तथा मेला प्रबन्धन में अनुशासन, कर्तव्यपरायणता, संवेदनशीलता बनाये रखने के सम्बन्ध में बताया गया। यदि मेला स्नान पर्व से सम्बन्धित है तो क्या क्या आवश्यकताएं होगी उसके सम्बन्ध में बताया गया तथा मेला में आने वाले श्रद्धालुओ के साथ मृदभाषी व्यवहार,अच्छा आचरण,आपत्तिजनक भाषा का प्रयोग न करने एवं विभागीय नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश शामिल हैं।
महोदय द्वारा रिक्रूट आरक्षियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रशिक्षण के दौरान तथा बाद में कर्तव्यनिष्ठा का पालन करें। किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता पर कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी साथ ही आरक्षियों को सोशल मीडिया नीति का सख्ती से पालन करने का निर्देश है। विभागीय गोपनीय जानकारी साझा न करने, आपत्तिजनक पोस्ट न करने एवं संस्था की गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया गया। उल्लंघन पर तत्काल अनुशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक आरटीसी शिवमूरत यादव व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।
अधीक्षक चित्रकूट द्वारा पुलिस लाइन चित्रकूट में आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे रिक्रूट आरक्षियों का सैनिक सम्मेलन कर मेला प्रबन्धन के बारे में बताया
RELATED ARTICLES





