Homeचित्रकूटकेंद्रीय विद्यालय चित्रकूट मे मिशन चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग को सभी...

केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट मे मिशन चन्द्रयान 3 की सफल लैंडिंग को सभी शिक्षक और छात्रो ने एक साथ देखा

-

चित्रकूट। मिशन चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए पूरे देश भर में दुआओं का दौर जारी था, केंद्रीय विद्यालय के सभी छात्र चंद्रयान 3 लैंडिंग को देखने के लिए दिख रहे थे उत्सुक, विद्यालय के कक्षा 1 से 12 तक के सभी बच्चो में दिख रहा था खासा उत्साह, सभी छात्रों को चंद्रयान 3 लैंडिंग दिखाने के लिए विद्यालय में लगाए गए थे प्रोजेक्टर ,केंद्रीय विद्यालय के छात्र छात्राये विद्यालय में पहुंचकर कर रहे चंद्रयान 3 लैंडिंग को देखा ।

प्रातः प्रार्थना सभा मे प्राचार्य श्रीमती स्नेहलता ने सभी को अवगत कराया था की आज 23 अगस्त, 2023 को समय- सायं 05:15 बजे से 6:15 बजे तक एक विशेष सभा आयोजित कर भारतीय चन्द्रयान-3 की चन्द्रमा पर लैंडिंग के लाइव प्रसारण का अवलोकन हम सभी एक साथ छात्र / छात्राओं के साथ देखा जायेगा ।

कक्षा मे भी प्राचार्या ने चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के लिए ओरिएण्टशन कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम डी०डी० नैशनल टीवी चैनल पर भी उपलब्ध रहेगा । उन्होने बताया की भारतीय चन्द्रयान-3 की लैंडिंग के यादगार अवसर पर केंद्रीय विद्यालय चित्रकूट के छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु मिशन चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग को लाइव सचित्र प्रसार को देखा गया। भारत की अन्तरिक्ष अन्वेषण की खोज हेतु चन्द्रमा पर लैंडिंग के लिये आसन्न मिशन चन्द्रयान- 3 एक उल्लेखनीय मील के पत्थर तक पहुँच गया है। यह भारतीय विज्ञान, इन्जीनियरिंग प्रौद्योगिकी और उद्योग के लिये एक महत्वपूर्ण कदम है।

भारत के चन्द्रयान-3 की लैंडिंग एक यादगार अवसर है, छात्रों की जिज्ञासा को बढ़ाया और छात्रों / युवाओं के मन में अन्वेषण के लिये एक जुनून भी जगा । इस अवसर पर भारत के प्रधानमंत्री इस महत्वपूर्ण अवसर पर सभी देशवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य समेत सभी शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे।

C P Dwivedi
C P Dwivedihttps://sarasbhavna.com
लेखक परिचय: चंद्रप्रकाश द्विवेदी , चित्रकूट निवासी एक सक्रिय पत्रकार, लेखक, शिक्षाविद् और सामाजिक विचारक हैं, जो पिछले दो दशकों से हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र ‘सरस भावना’ के संपादक के रूप में जनपक्षीय पत्रकारिता कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत विभिन्न प्रतिष्ठित समाचार संस्थानों से की और अपने लेखन तथा संपादन कौशल से बुंदेलखंड की पत्रकारिता को नई दिशा दी। शिक्षा के क्षेत्र में उन्होंने अंग्रेज़ी साहित्य में स्नातकोत्तर (M.A.), कंप्यूटर साइंस में मास्टर डिग्री (M.Sc. CS), सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर (MSW), पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिग्री, और क़ानूनी ज्ञान में स्नातक (L.L.B.) की शिक्षा प्राप्त की है। वे एक बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी हैं — एक संवेदनशील पत्रकार, प्रतिबद्ध समाजसेवी, करियर काउंसलर, राजनीतिक विश्लेषक, अधिवक्ता और व्यंग्यकार। वे शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि परिवर्तन और ग्रामीण विकास जैसे जनहित से जुड़े विषयों पर निरंतर काम कर रहे हैं। वर्तमान में वे बुंदेली प्रेस क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और सरकार से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार हैं। लेखन नाम बड़का पंडित‘’ के नाम से वे राजनीतिक पाखंड, जातिवाद, दिखावटी विकास, मीडिया के पतन और सामाजिक विडंबनाओं पर तीखे, मगर प्रभावशाली व्यंग्य लिखते हैं, जो समाज को सोचने और बदलाव के लिए प्रेरित करते हैं। उनकी लेखनी न सिर्फ व्यंग्य का माध्यम है, बल्कि बुंदेलखंड की पीड़ा, चेतना और संघर्ष की आवाज़ भी है।

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version